पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उड़ान ने डाली यात्रा में खलल, छठे जत्थे को भी हुई परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. राज्य हज कमेटी के नहीं रहने का खमियाजा आजमीन-ए-हज उठा रहे हैं। खमियाजे की बदसूरत तस्वीर बुधवार से गुरुवार तक खूब दिखी। बुधवार शाम 7.30 बजे की जगह जेद्दा के लिए विमान गुरुवार शाम करीब आठ बजे उड़ा। इस बीच बदइंतजामी और उससे उपजा आक्रोश हंगामा बनकर फूटा। पांचवें जत्थे में जाने वाले 235 हजयात्री उड़ान के निर्धारित समय से पहले ही सपरिवार बुधवार को एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। बोडिंग, इमिग्रेशन व कस्टम सहित सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। हजयात्री सिक्यूरिटी होल्ड एरिया में जा चुके थे। अब बस विमान में चढ़ने का इंतजार था।
पता चला कि 10 बजे रात को विमान जाएगा। रात 10 बजे के बाद अचानक फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। लेकिन इसकी सूचना यात्रियों को नहीं दी गई। रात 11 बजे के बाद सिक्यूरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) में आजमीन-ए-हज कहीं जमीन, तो कहीं कुर्सी पर ही नींद से बेहाल लुढ़कने लगे। इनमें बुजुर्ग व महिलाएं भी थीं। हालांकि एहराम पहनने के बाद बेहद सख्‍त नियमों का पालन करना पड़ता है।
हज यात्रियों के हजारीबाग, रामगढ़ और जमशेदपुर से आए परिजनों को भी काफी परेशानी हुई। वे भी देर रात तक एयरपोर्ट में जमे रहे। धनबाद के फैयाज अहमद अपने मां-बाप को विदा करके सिकिदरी घाटी पहुंच चुके थे। उन्हें 80 किमी चलने के बाद एयरपोर्ट वापस आना पड़ा। आजमीन-ए-हज को हुई परेशानी की वजह अमेरिकी कंपनी डायनेमिक के क्रू मेंबर की मनमानी रही। एयर इंडिया ने इस कंपनी को हायर किया है। पांचवे जत्थे में खादिमुल हुज्जाज डॉ. शहनवाज कुरैशी और पश्चिम बंगाल के पांच हज यात्री भी रवाना हुए। वहीं, छठे जत्थे में जाने वाले 238 आजमीन-ए-हज व उनके परिजनों को भी देर रात तक इंतजार करना पड़ा।
जानकारी नहीं : डायरेक्टर
एयरपोर्ट डायरेक्टर आरके राजू ने कहा कि विमान रद्द होने का कारण विमान कंपनी ही बताएगी। हज यात्रियों में थोड़ी नाराजगी थी। जबकि देर रात तक एयरपोर्ट पर ही मैं मौजूद था, कोई हंगामा नहीं हुआ था।
10 घंटे आराम करुंगा
मिली जानकारी के अनुसार हज यात्रियों को ले जानेवाला विमान के पायलट ने बताया कि 10 घंटे आराम करने के बाद ही विमान उड़ाएंगे। इससे पहले विमान नहीं उड़ा सकते हैं। इसके लिए जहां शिकायत करनी है। वे कर सकते हैं।
मंत्री ने किया मोबाइल बंद
विमान रद्द हाेने के संबंंध में मंत्री हाजी हुसैन अंसारी से बात की गई तो उन्होंने बात को टालते हुए मोबाइल बंद कर दिया। उसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया। जबकि इससे पूर्व उन्होंने कहा था कि हज यात्रियों को इस बार कोई समस्या नहीं होगी।
हाजी ने इस्तीफा नहीं दिया, तो आंदोलन : शम्स कमर
मुस्लिम यूथ फ्रंट के अध्यक्ष शम्स कमर लड्डन ने अल्पसंख्यक मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के खामियों को गिनाया। साथ ही मंत्री पद से इस्तीफे की मांग की है। कहा कि इन्होंने हाजियों की परेशानी पर कोई ध्यान नहीं दिया है। लिखित ज्ञापन में कहा है कि मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने अपने रिश्तेदारों और ठेकेदारों को फायदा पहुंचाए हंै। घटिया कार्य निर्माण पर ध्यान नहीं दिया है, जिससे हज हाउस का पोर्टिको गिर गया। पोर्टिको में हाजियों के रहने की कोई व्यवस्था भी नहीं की गई है। यूथ फ्रंट ने लिखित ज्ञापन में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का ध्यान तारा शाहदेव मामले में आकृष्ट करते हुए कहा है कि मंत्री हाजी हुसैन को न सिर्फ मंत्री पद बल्कि पार्टी से बर्खास्त किया जाए।
हजयात्री हुए परेशान
टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंधु तिर्की सीएम से मिले। उन्होंने रांची एयरपोर्ट पर हज यात्रियों के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्याओं के बारे में बताया। बंधु ने कहा कि आए दिन विमान विलंब से उड़ान भर रहा है। 17 सितंबर को विमान आया ही नहीं। विमान उड़ान में विलंब होने से हाजियों को कई घंटे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए एयरपोर्ट अधिकारियों को लगाई फटकार।