पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची के पास आंख के डॉक्टर ने चीरा पेट

आंख के डॉक्टर ने चीर डाला पेट, दवा के पर्चे पर लिख दिया- गलती हो गई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुमरीतिलैया/रांची. छोटी जगह पर निजी क्लीनिकों की अंधेरगर्दी का बड़ा खुलासा गुरुवार को हुआ। झुमरीतिलैया में आंखों के डॉक्टर ने एक महिला मरीज का पेट चीर डाला। फिर कुछ समझ में नहीं आया तो वापस सिल दिया। जब मरीज की हालत बिगड़ी। परिजनों ने हंगामा किया, तब डॉक्टर साहब ने लिखकर दिया कि गलती हो गई। बड़े अस्पताल ले जाओ, इलाज का सारा खर्च हम देंगे। इसके बाद महिला को इलाज के लिए रांची भेजा गया।

अब क्लीनिक का कोई भी कर्मचारी या डॉक्टर इस मामले पर बात करने को तैयार नहीं है। ऑपरेशन करने वाले डॉ. आरपी शर्मा सरकारी चिकित्सक हैं। पहले कोडरमा में थे। हाल में ट्रांसफर हो गया है। तिलैया में क्लीनिक पर अतिरिक्त कमाई के लिए सेवाएं दे रहे हैं। क्लीनिक के लैटर पैड पर डाॅ. की डिग्री एमबीबीएस, डी ऑप्थ, एमएस कानपुर लिखी है। इधर, मरीज के परिजनों का कहना है कि अगर क्लीनिक में इलाज संभव नहीं था, तो डॉक्टर ने पेट क्यों चीरा।
8000 के लिए जिंदगी से खिलवाड़
तिलैया में माइकानेट के पास केे मो. नसीम की 21 वर्षीय पत्नी चांदनी परवीन को पेट दर्द की शिकायत थी। अल्ट्रासाउंड में ट्यूमर होने की जानकारी मिली। चांदनी का परिवार ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, उन्हें समझ नहीं आया कि किस डॉक्टर के पास जाएं। उन्होंने न्यू कामेश्वरी क्लीनिक के डाॅ. अारपी शर्मा से संपर्क किया। डा. शर्मा ने 8000 रुपए में ऑपरेशन कर ट्यूमर निकालने की बात कही।
पीड़िता के भाई ने बताया कि 10 फरवरी को पीड़िता भर्ती हुई और 11 को सुबह डॉ. शर्मा ने ऑपरेशन किया। बाद में डॉक्टर ने कहा कि पेट में कुछ नहीं है। सिटी स्कैन कराएंगे और 8 दिन क्लीनिक में ही इलाज होगा। लेकिन, दूसरे ही दिन गुरुवार सुबह से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी । जानकारी होने पर परिजन क्लीनिक पहुंचे और हंगामा किया। तब डॉ. शर्मा ने गलती मानी।
पहले से चली आ रही अंधेरगर्दी
डॉ. आरपी शर्मा ने क्लीनिक के बोर्ड पर कहीं आंख-कान-गला रोग विशेषज्ञ तो कहीं सर्जन लिख रखा है। वे मरीजों के ऑपरेशन भी करते रहे हैं। पूर्व में इस क्लीनिक पर मरीजों की मौत और फिर गलत इलाज के लिए हंगामा भी हुआ है। लेकिन, पैसे देकर मामला निपटाया जाता रहा है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटो।