पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉक्टर-शिक्षकों को देंगे विशेष पैकेज, आमसभा में सीएम ने की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार काे घोषणा की कि राज्य सरकार डॉक्टर, प्रोफेसर और शिक्षकों को विशेष पैकेज देगी। सरकारी नौकरियों में बड़े बदलाव की जरूरत है। अधिक पैकेज मिलने के कारण आजकल युवाओं का रुझान प्राइवेट सेक्टर की ओर ज्यादा है। लोग सरकारी नौकरियों में आना नहीं चाहते। इस कारण सरकार इस दिशा में कदम उठा रही है। अच्छा वेतन मिलेगा, तो लोग सरकारी नौकरियों की ओर आकर्षित होंगे। मुख्यमंत्री राजधानी रांची में आयाेजित झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ (झासा) की विशेष आमसभा के उद््घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
सभी संवर्ग के अफसरों को शीघ्र मिलेगी प्रोन्नति
सीएम ने कहा कि राज्य विकास सेवा और राज्य राजस्व सेवा के गठन का भी विचार है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के अलावा अन्य संवर्ग के अधिकारियों को भी शीघ्र प्रोन्नति देने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। अन्य विभागों के लिए भी इस तरह की पहल शुरू की जा चुकी है। सोरेन ने कहा कि कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सरकार ने एलटीसी योजना स्वीकृत की है। उन्होंने माना कि हर तीन साल में विभिन्न सेवा संवर्ग नियमावलियों की समीक्षा होनी चाहिए व अधिकारियों को प्रोन्नति मिलनी चाहिए, तभी विकास संभव है।
बेहतर ढांचे से ही अफसरों का बेहतर प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को बेहतर करने और पदों में वृद्धि पर काम कर रही है। बेहतर ढांचा देकर अधिकारियों से बेहतर प्रदर्शन कराया जा सकता है। स्थिति को बदलने का यह एक प्रयास है