रांची. मेन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद क्लब में इस बार श्रद्धालु अजंता स्टाइल की मूर्तियों का अवलोकन कर सकेंगे। अलबर्ट एक्का चौक पर 1971 से पूजा शुरू हुई। तब से लेकर हर साल यहां का पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार मूर्तियों का रंग गोल्डन रहेगा। ब्रह्मा के दशावतार को तीन भाग में दिखाया जाएगा। परशुराम, वामन, शुक्रावतार, मत्स्य अवतार, नरसिंह अवतार और राम को अलग-अलग भाग में दिखाया जाएगा। भक्त पंडाल के अंदर पहाड़, जंगल, गुफा आदि का अनुभव कर सकेंगे। बाहरी भाग में पहाड़ के ऊपर मंदिरों का चुड़ा रहेगा। मनोज पंडित पूजा संपन्न कराएंगे।
इनका है सहयोग
अध्यक्ष सतीश वर्मा, मुख्य संरक्षक जैनेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, देव प्रकाश, सतीश कुमार, बबलू वर्मा व कमल घोष, सचिव रामानंद ठाकुर, कोषाध्यक्ष हरीश सिंह, पूजा प्रभारी शादी लाल, संचालक मुन्ना चौरसिया और कूपन प्रभारी संजीत राय व रमेश कुमार शामिल हैं।
पूजा में खर्च
30 सितंबर को षष्ठी के दिन पंडाल का पट खुलेगा। पांच अक्टूबर को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। यहां अष्टमी तिथि को खीर का भोग लगेगा और नवमी व दशमी तिथि को श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का भोग बांटा जाएगा। पूजा में करीब दस लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। सहयोग के लिए कूपन दिया जा रहा है।