पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Easy Walk To The Main Road, Pavement Will PWD

मेन रोड पर चलना होगा आसान, पीडब्ल्यूडी बनाएगी फुटपाथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. मेनरोड में पैदल चलने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें शीघ्र ही भीड़भाड़ से निजात मिलेगी। पीडब्ल्यूडी मेन रोड में फुटपाथ बनाने जा रही है। यह सड़क करीब 80 फीट चौड़ी है। दोनों किनारे फुटपाथ के नीचे नालियां बनेंगी। नालियां साढ़े तीन फीट चौड़ी और चार फीट गहरी होंगी। इसे कांके रोड में बनी नालियों की तर्ज पर ढालकर बनाया जाएगा। विभाग ने इसके लिए 10.65 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है। फुटपाथ के बनने से आम लोगों को राहत मिलेगी, वहीं वाहन चलाने वालों को भी सहुलियत होगी।

वर्तमान में मेनरोड में कही नालियां हैं, तो कही दिखाई ही नहीं देतीं। इसकी वजह से सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के दिनों में होती है। तब नालियों का कचरा सड़क पर आ जाता है। वहीं फुटपाथ नहीं होने से पैदल चलने वाले और वाहन सवार दोनों को दिक्कतें होती हैं। इसकी वजह से यहां दौडऩे की बजाय वाहन रेंगते नजर आते है। दोनों ओर नालियों के बनने से स्थायी दुकानदारों को भी सुविधा होगी। वहीं फुटपाथ दुकानदारों को भी लाभ होगा। अभी वह सड़क के बड़े हिस्से पर जगह-जगह अतिक्रमण कर लेते हैं। फुटपाथ के बनने के बाद सड़क किनारे अतिक्रमण से भी छुटकारा मिलेगा।

ओवरब्रिज का 3.68 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार
मेनरोड स्थित ओवरब्रिज का भी जीर्णोद्धार होगा। इसके मरम्मत के लिए भी पीडब्ल्यूडी ने 3,68,79,209 रुपए की मंजूरी दी है। ओवरब्रिज की वर्तमान स्थिति यह है कि ब्रिज के नीचे कई जगहों पर सीमेंट पूरी तरह से गायब हो गया है। ब्रिज में लगी सरिया बाहर जंग खाती नजर आती है। लंबे समय से इस ब्रिज की मरम्मत सही तरीके से नहीं हो सकी है।