पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज थमेगा चौथे चरण का भोंपू, 217 प्रत्याशी मैदान में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार की शाम को चुनाव प्रचार थम गया। इनमें धनबाद और बोकारो सीट पर शाम पांच बजे, जबकि मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, झरिया, टुंडी और बाघमारा सीट पर दोपहर बाद तीन बजे चुनावी प्रचार बंद हो गया। यहां 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
217 प्रत्याशी मैदान में
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया के मुताबिक चौथे चरण में 217 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 16 महिलाएं हैं। कुल 43 लाख 48 हजार 709 मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें से धनबाद और बोकारो विधानसभा क्षेत्र में पहली बार वीवी पैट का इस्तेमाल होगा। इस चरण में 27,410 मतदानकर्मियों को लगाया जाएगा।