पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, जानिए सभी सीटों की वर्तमान हालात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. राज्य में चौथे चरण में 14 िदसंबर को 15 सीटों पर मतदान है। चुनावी रेस में रांची जाने के लिए 217 लोगों ने टिकट कटवा रखा है, परंतु किसी को भी कन्फर्म सीट नहीं मिली है। यहां जो जीता, वह सरकार गठन की रेस में आगे होगा। दलों व प्रत्याशियों की मशक्कत पर धनबाद से विकास सिंह की रिपोर्ट :
बुनियादी सुविधाएं आज भी हैं मुद्दा
धनबाद
जिन 15 सीटों पर 14 दिसंबर को मतदान होना है, वहां विकास और बदलाव महत्वपूर्ण मुद्दा हैं। इस चरण में ज्यादातर मजदूर बहुल इलाके हैं। चुनाव में इन मजदूरों का मिजाज राजनीतिक पार्टियों की अगले पांच साल की किस्मत तय करेगा। राज्य के अन्य क्षेत्रों की तरह यहां भी स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, विधि-व्यवस्था तो मुद्दे हैं ही, कोयलांचल की सीटों में विस्थापन और पीने का पानी भी इस बार फिर बड़े चुनावी मुद्दे बन चुके हैं।
झरिया
पहली बार रांची की यात्रा करने के लिए भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह ने टिकट कटवाया है, परंतु वेटिंग लिस्ट में हैं। दोनों रांची जाने के लिए वेटिंग लिस्ट से अपना नाम हटवाने की कोशिश में हैं। झरिया के पुराने धुरंधर योगेंद्र यादव चाह रहे हैं कि न संजीव का टिकट कन्फर्म हो और न नीरज का। वे अपने लिए सीट चाह रहे हैं। मासस के प्रत्याशी रुस्तम अंसारी भी इसी कोशिश में भिड़े हैं कि वे कन्फर्म सीट ले सकें।
टुंडी
झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो और झाविमो प्रत्याशी डॉ. सबा अहमद पहले भी रांची यात्रा कर चुके हैं। इस बार भी रांची जाना चाहते हैं, परंतु वेटिंग लिस्ट में हैं। दोनों स्टेशन पर भटक रहे हैं। कोशिश में लगे हुए हैं कि किसी प्रकार उनका टिकट कन्फर्म हो जाए कि इस बार फिर रांची की यात्रा हो सके। दूसरी तरफ आजसू प्रत्याशी राजकिशोर महतो और कांग्रेस प्रत्याशी भास्कर ओझा भी खुद को वेटिंग लिस्ट से बाहर निकालने के लिए टीटीई को ढूंढ़ रहे हैं।
बाघमारा
भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो तेजी से स्टेशन पर इधर-उधर देख रहे हैं। पूछने पर बताया कि रांची जाना है, परंतु टिकट कन्फर्म नहीं है। कहीं टीटीई दिखा क्या? दूसरी तरफ जदयू के जलेश्वर महतो एक टीटीई को पकड़ कर मिन्नतें कर रहे थे कि पिछली बार मेरा टिकट कन्फर्म नहीं किया था। इस बार ऐसा मत करना। स्टेशन पर विचार रहे झािवमो के सीतराम भुइयां और झामुमो के सूरज महतो भी अपना वेटिंग टिकट को कन्फर्म कराने की कोशिश में हैं।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर जानें बाकी सीटों के हाल