पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चौथे चरण का प्रचार खत्म, सबने मांगी पूर्ण बहुमत की सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(चुनावी सभा में बोलते केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह।- फोटो)
रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों के दिग्गजों ने पूरी ताक झोंकी। एके दूसरे को झारखंड के पिछड़ेपन का दोषी बताया और विकास के लिए वोट मांगे। हालांकि सभी दलों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने को लेकर एका रही। जनता को समझाया कि गठबंधन की सरकार से विकास नहीं हो सकता। अब झारखंड में सरकार गठन को लेकर प्रयोग करने का नहीं, बल्कि निर्णय लेने का समय है।
पिछड़ेपन का दोषी कांग्रेस व झामुमो : राजनाथ
सारठ | हर हिंदुस्तानी चाहता है कि उसके मान, सम्मान और स्वाभिमान पर कोई चोट नहीं पहुंचे। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार अटल जी की सरकार ने देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान के मस्तक को ऊंचा किया था और आज भाई नरेन्द्र मोदी ने उस प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर स्थापित किया है। उक्त बातें शुक्रवार को गोपीबांध हाईस्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं। उन्होंने गत लोकसभा चुनाव में राज्य कीे 14 में से 12 सीट भाजपा की झोली में डालने के लिए लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आपने जिस तरह केन्द्र में मजबूत सरकार बनाने में अपना सहयोग दिया है उसी तरह झारखंड में भी पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार बनाने में अपना सहयोग दें, हम खुशहाल झारखंड बनाने का वचन देते हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष के कांग्रेस शासनकाल में देश में महंगाई, भ्रष्ट्राचार और बेरोजगारी बढ़ी। आज सरकार के छह माह हुए है कि देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में रिकार्ड कमी आई है और महंगाई भी काबू में होती जा रही है। राज्य के पिछड़ेपन का दोषी कांग्रेस और झामुमो को ठहराते हुए सिंह ने कहा कि पूर्ण बहुमत दीजिए राज्य का कायाकल्प हो जाएगा। राज्य की सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य व सिचाई की चरमराई व्यवस्थाएं दुरूस्त होंगी। सभा को बांका सांसद पुतुल सिंह, फाल्गुनी यादव, प्रत्याशी चुन्ना सिंह, नवल राय आदि ने भी संबोधित किया।
आगे की स्लाइड में पढ़ें राज्य को नींबू की तरह भाजपा ने निचोड़ा : हेमंत