पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आए दिन हो रही किसी न किसी की मौत, दहशत से पेड़ पर बनाया आसरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची/तमाड़. तमाड़ के तानगीडीह गांव में गुरुवार तड़के हाथियों का झुंड घुस आया। हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। लघुशंका के लिए निकले सुखराम सिंह मुंडा को कुचल कर मार डाला। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। साथ ही सरकार की लापरवाही के प्रति गुस्सा और विरोध भी। ग्रामीणों का कहना है कि सुखाराम तो आज, इससे पहले भी दर्जनों को हाथियों ने कुचल दिया। सरकार मुआवजा देकर अपनी जिम्मेवारी की खानापूर्ति कर देती है। रात में ग्रामीण किस भय में जीते हैं, उसे देखने आज तक कोई अधिकारी नहीं आया। सुखराम की पत्नी रसोवती देवी और दो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वनपाल नवल पासवान ने पीडि़त परिवार को पचास हजार दिए।

इन घटनाओं से पूरे गांव में खौफ का मंजर बना हुआ है। जहां एक ओर लोगों में इन घटनाओं से गुस्सा है तो कुछ न कर पाने की लाचारी भी है। लोग अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हर मुमकिन जतन कर रहे हैं। कोई पेड़ पर घर बना रहा है तो कोई गांव छोड़ने को मजबूर है। सरकार द्वारा मुआवजे की रकम का इंतजाम तो कर दिया गया है लेकिन, सुरक्षा को लेकर विभाग भी अपनी लाचारी जता रहा है।

पेड़ पर बचाव

दहशतजदा कई ग्रामीण परिवार पेड़ों पर मचान बनाकर रात गुजारने को विवश हैं।

आगे की स्लाइड में तस्वीरों के जरिए पढ़िए क्यों हाथी करते हैं हमला..