पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. बिहार स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (बीएसआईडीसी) के झारखंड स्थित पांच इकाइयों के 1058 कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें होली से पहले 15-15 महीने के वेतन का भुगतान किया जाएगा। बीएसआईडीसी ने इसके लिए 7.5 करोड़ रुपए और कर्मचारियों की सूची हाईकोर्ट को सौंप दी है। हाईकोर्ट ने झारखंड राज्य विधिक प्राधिकार (झालसा) की देखरेख में भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
बीएसआईडीसी की झारखंड में ईईएफ, हाइटेंशन इंसुलेटर फैक्ट्री, स्वर्णरेखा वाच, सिंदरी खाद कारखाना और एमसी फाउंड्री है। यहां के कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन व अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही थी। कामगार यूनियन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। फिर बीएसआईडीसी ने कोर्ट में पैसे जमा कर दिए, लेकिन भुगतान किसे और कैसे होगा, यह नहीं बताया था। गुरुवार को चीफ जस्टिस आर बानुमती की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान बीएसआईडीसी ने कर्मियों की सूची सौंप दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.