पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बनेगा एक्सप्रेस-वे और चलेगी मोनो रेल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. राज्य सरकार ने रांची-बोकारो-धनबाद के बीच एक्सप्रेस-वे बनाने और राजधानी रांची में मोनो रेल के संचालन की संभावना पर गंभीरता से विचार शुरू कर दिया है। मुख्य सचिव आरएस शर्मा ने कहा है कि आर्थिक विकास में आधारभूत संरचना के महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
इसके लिए मूलभूत संरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे का निर्माण और मोनो रेल के संचालन के अलावा एयर टैक्सी सेवा पर संभाव्यता रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने आईडीएफसी फाउंडेशन द्वारा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तैयार प्रजेंटेशन को देखने के बाद उक्त बातें कही। शर्मा सोमवार को राज्य में आधारभूत संरचना विकास पर हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माण कार्य निष्पादन की प्रणाली में क्षमता की कमी एक बड़ी समस्या है। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में कार्यो की तत्परता के लिए इस समस्या से निजात जरूरी है। सॉलिड वेस्ड मैनेजमेंट, जलापूर्ति व्यवस्था का प्रबंधन और नगर निकाय प्रशासन की बेहतरी आज की जरूरत है। फाउंडेशन के वरीय सलाहकार आरएस तिवारी ने विभिन्न राज्यों में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में आईसीडीसी के कार्यो की भी जानकारी दी। इस बैठक में निर्माण कार्य से जुड़े लगभग सभी विभागों के सचिव उपस्थित थे।