पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

FACEBOOK FRAUD: इस तरह लोग हो रहे ठगी का शिकार, रहें सावधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. कंप्यूटर क्रांति का यह दौर केवल आम लोगों के लिए ही वरदान साबित नहीं हो रहा, बल्कि ठग भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका भरपूर उपयोग कर रहे हैं। इन ठगों ने मोबाईल व ईमेल के बाद सोशल मीडिया में भी अपनी दस्तक दे दी है। इस खबर को लिखने का मतलब सोशल मीडिया से डराना नहीं, लोगों को सचेत करना है। क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय ठग ने राजधानी के एक युवक को ठगने का प्रयास किया। खुद को यूएसए आर्मी की ट्रेनर बताकर 1.2 मिलियन डॉलर में हिस्सा देने का झांसा दिया।

ऐसे फेंका ठगी का जाल

साजिद नेहाल के फेसबुक अकाउंट में पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। खुद को कैफ्री केट ने अफगानिस्तान में पोस्टेड और यूएसए आर्मी की महिला ट्रेनर बताया। दो दिन पहले साजिद को मैसेज किया कि आर्मी को छापामारी में 1.2 मिलियन डालर मिला है। तकनीकी कारणों से पैसा सीधे अमेरिका नहीं भेजने की बात कहकर साजिद का अकाउंट नंबर मांगा। बदले में 25 प्रतिशत राशि देने की बात कही।

आगे की स्लाइड में पढ़िए क्या कहा ठग ने..