पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Family Members Went Back And Took Hostages From The Ranchi

गया से अपहृत पहुंची रांची, पुलिस ने परिजनों तक पहुंचाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. गया से अपहृत विवाहिता प्रिया सिंह गुरुवार सुबह नौ बजे बिरसा बस स्टैंड पहुंची। वह रो रही थी, लोगों ने कारण पूछा, तो उसने बताया कि उसका अपहरण हो गया था। बस स्टैंड से टीओपी पुलिस ने उसे लोअर बाजार थाने पहुंचा, जहां से उसे महिला थाने भेज दिया गया।इसके बाद रांची पुलिस ने गया पुलिस से संपर्क साधा। शाम को उसके घर वाले रांची आए और उसे ले गए। प्रिया गया के मानपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर है। पति अमित कुमार सिंह हैं। ससुर डॉ. आरबी सिंह गया के मशहूर चिकित्सक हैं।

प्रिया ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह अपनी ड्यूटी पर गई थी। वहां से वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बैठक में भाग लेने पैदल जा रही थी। रास्ते में किसी ने कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। रात करीब दो बजे जब होश आया, तो वह एक बोलेरो गाड़ी में थी, जिसमें और कोई नहीं था। उसी समय वहां से गुजर रही एक बस को रुकवाकर वह उसमें सवार हो गई। सुबह रांची के बिरसा बस स्टैंड पहुंची। उधर, उसके परिवार ने गया में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।