रांची/पिपरवार. पिपरवार थाना क्षेत्र में दामोदर नदी पर बना पुल सोमवार की रात तेज पानी में बह गया। इसमें संजय राम समेत चार लोग बाइक के समेत बह गए। संजय के साथ परिवार की दो महिलाएं और एक बच्चा था। पूरा परिवार चार घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा। बाद में सैनिक कंपनी के पोकलेन चालक राजेंद्र यादव ने रात 11 बजे संजय समेत पूरे परिवार की जान बचाई। इधर परिवार की बह जाने की सूचना पाकर सीसीएल पिपरवार के परियोजना पदाधिकारी बीपी सिंह, अशोक प्रोजेक्ट के मैनेजर एके ओझा, पिपरवार थाना प्रभारी अंजनी कुमार व टंडवा के एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। इलाके में बिजली नहीं होने से बचाव में काफी परेशानी हुई।