रांची. जूनियर चैंबर द्वारा मोरहाबादी मैदान में लगाए गए एक्सपो में बारिश के बाद भी रविवार को खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने खरीददारी के साथ विशेष ऑफर पर दिए जा रहे सामानों की बुकिंग भी कराई। जेसीरेट विंग की अध्यक्ष संतोषी मुरारका के निर्देशन में 20 से अधिक सदस्य स्टॉल के पास आनेवाले दर्शकों की सुविधा में लगे रहे। इसमें वीणा अग्रवाल, रजनी ढांढ़निया, मेघा चौधरी, पायल अग्रवाल, रशिम झुनझुनवाला, अनुराधा वर्मा देर रात तैनात थीं। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। दर्शकों को हर टिकट पर कुरकुरे का पैकेट दिया गया।
सदस्यों ने पानी से बचाया
एक्सपो स्थल पर आनेवाले दर्शकों को पानी से बचाने के लिए जेसी की टीम लगी रही। एक्सपो में मनीष टाटिया, सतीश तुलस्यान, अभिषेक केडिया, मनीष, गौरव अग्रवाल, दामोदर अग्रवाल, अनुप, अनिल, प्रतीक जैन और सुरेश पोद्दार व्यवस्था में जुटे रहे। किसी को परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा था।
पेंटिंग प्रतियोगिता हुई
एक्सपो में रविवार को पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रतीक जैन, रजनी ढांढ़निया और रश्मि धानुका के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में अभीषी अग्रवाल, रिशित धानुका, अर्णव पोद्दार, काव्या जैन, स्पर्श जैन, यश झुनझुनवाला, श्रेयाण गुप्ता, उदित जैन, पंकज कुमार, अपर जैन, कतियांगी, विज्ञान प्रकाश, अंजलि, वर्षा तिर्की और बिनोद विजयी रहे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें।