रांची/गुमला. बसिया थाने की पुलिस ने पीएलएफआई के पांच सफेदपोश समर्थकों को पकड़ा है। इनमें फुलवाटोली के गब्रियल एक्का उर्फ बंधु एक्का, नवाडीह के नरेंद्र भगत, बंदरकेला के सुरेश गोप, कुम्हारी के सुरजन ठाकुर व राम उरांव हैं। इन लोगों के पास से पांच मोबाइल भी मिला है।
अलग-अलग स्थानों से सभी को पकड़ा गया है। एसपी राकेश बंसल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बसिया थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ सफेदपोश लोग हैं, जो पीएलएफआई के नक्सलियों का सहयोग करते हैं। इस सूचना के बाद एसडीपीओ दीपक कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
स्लाइड क्लिक कर देंखे पूरी खबर...