पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल झाविमो मनाएगा काला दिवस, 6 विधायक होंगे भाजपा में शामिल

कल झाविमो मनाएगा काला दिवस, 6 विधायक होंगे भाजपा में शामिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झाविमो के छह विधायक मंगलवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसकी पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली गई है। भाजपा ने विधानसभाध्यक्ष को पत्र भेजकर झाविमो के छह विधायकों को पार्टी में शामिल करने की अनुमति मांगी है। इधर, झाविमो के भी सभी बागी विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष मंगलवार को उपस्थित हो सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष से हरी झंडी मिलने के बाद ये सभी विधायक विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इसके बाद संभव है कि 13 फरवरी को रघुवर दास मंत्रिमंडल का विस्तार भी जाए।

दूसरी ओर, झाविमो ने अपने चार विधायकों नवीन जायसवाल, अमर बाउरी, गणेश गंझू और आलोक चौरसिया को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इसकी जानकारी पार्टी की ओर से विधानसभाध्यक्ष को भी दे दी गई है। पार्टी ने सोमवार को सभी विधायकों को बैठक में बुलाया था, लेकिन पार्टी विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और प्रकाश राम को छोड़कर कोई विधायक बैठक में शामिल नहीं हुआ। सभी विधायकों का मोबाइल भी बंद था। शक होने पर पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने स्पीकर को पत्र लिखकर इन सभी विधायकों पर निलंबन की सूचना दी।
विधायकों की खरीद-फरोख्त जनादेश का अपमान : बाबूलाल
झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा केंद्र में और राज्य में सत्ता में आने के बाद बौरा गई है। लगता है कि जो जनादेश उसे प्राप्त हुआ है, उससे संतुष्ट नहीं है। इसलिए दूसरे दलों को लाकर सरकार को मजबूती प्रदान करना चाहती है। यही खेल उसने चुनाव के पूर्व भी किया। विधायकों की खरीद-फरोख्त जनादेश का अपमान है। भाजपा चाहती है कि वह पैसे के बल पर वह सबकुछ खरीद सकती है। गुंडागर्दी पर उतर आई है। उन्होंने झामुमो के साथ मिलकर आंदोलन करने के सवाल पर कहा कि किसी एक मुद्दे पर तो विपक्ष एक है। इसमें गलत क्या है। उन्होंने प्रवीण सिंह को अपना दोस्त बताया।
आगे की स्लाइड में पढ़ें विपक्षी एकता की निकली हवा...