पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ghatwar Tribe March In Fronnt Or Rajbhawan

हथियारों के साथ निकाला जुलूस, कुछ इस तरह किया राजभवन के बाहर मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. झारखंड के घटवार/घटवाल जाति के लोगों ने मंगलवार को राजभवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। पूरे राज्य से भारी संख्या में जुटे घटवार आदिवासियों ने पारंपरिक हथियारों के साथ राजभवन मार्च किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि आजसू पार्टी घटवारों को उनका हक दिलाएगी। कहा कि वे इस मुद्दे को पहले भी विधानसभा में उठा चुके हैं। विधानसभा के आगामी सत्र में इसे फिर उठाएंगे। घटवार आदिवासी महासभा के काशीनाथ सिंह ने कहा कि घटवार जाति को एक राजनीतिक षडयंत्र के तहत आदिवासी सूची से बाहर रखा गया है। जबकि घटवार जाति मूलत: आदिम जनजाति है। सीएनटी व एसपीटी एक्ट में इसे आदिवासी का दर्जा प्राप्त है। लेकिन सरकार की गलत नीतियों का दंश आज समाज को भुगतना पड़ रहा है।

तेज होगा आंदोलन

दुर्गा सिंह घटवार ने कहा कि सरकार राज्य के 20 लाख घटवारों के बाल-बच्चों के साथ अन्याय कर रही है। समाज के लोग अपने हक के लिए आंदोलन तेज करेंगे। 11 फरवरी को राज्य भर में घटवार जाति के लोग सड़कों पर उतरेंगे। रेल रोकेंगे। सभा को कृष्ण सिंह, सौदागर सिंह, नारायण सिंह, बाबूलाल आदि ने संबोधित किया।

ये हैं मांगें

  • घटवार/घटवाल जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए।
  • टीआरआई के रिपोर्ट को खारिज हो।
  • उनकी जमीन को सीएनटी व एसपीटी एक्ट के दायरे में लाया जाए।
  • आदिवासियों के लिए सुरक्षित सीट से चुनाव लडऩे का अधिकार दिया जाए।

आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें..