पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्ची के बुलाने पर गई पड़ोस, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पांकी (मेदिनीनगर). पांकी थाना क्षेत्र के छोटकी आसेहार में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता नौवीं कक्षा की छात्रा है। घटना को तीन लोगों ने गत 26 जनवरी को अंजाम दिया था। पीडि़ता के बयान पर पांकी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ा और पंचायत को सौंप दिया। जहां से दो आरोपी भाग गए। वहीं एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

क्या है मामला : 26 की शाम पीडि़ता अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी एक छोटी बच्ची उसे बुलाकर पड़ोस में ले गई। जहां पहले से मौजूद प्रमोद, दिनेश और संतोष उसे पास के सुनसान खेत की ओर ले गए और दुष्कर्म किया।

आगे की स्लाइड में पढ़िए पिता ने क्या कहा..