रांची। ग्लोबल मीडिया सॉल्यूशन का स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर ‘हाई वोल्टेज’ नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी के सदस्यों ने केक काटकर की। डीजे राइमन अजीज और बिट्स माफिया ने अपने अनोखे अंदाज में म्यूजिक प्रस्तुत कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मुख्य आकर्षण न्यू लाइट था। मौके पर सीईओ स्वाति राव ने बताया कि उनकी कंपनी इवेंट कराती है, जो हमेशा अलग होती है। कार्यक्रम में अफसर अली समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें कार्यक्रम की तस्वीरें...