पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Goddess Durga Will Appear Lotus Flower In Pandal

कमल फूल से प्रकट होंगी मां, पंडाल के बाहरी भाग में श्रीकृष्ण का प्रारूप दिखेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. बरियातू स्थित विनक्स क्लब दुर्गा पूजा समिति के पंडाल के बाहरी भाग में भगवान श्रीकृष्ण का प्रारूप दिखेगा। सबसे पहले दर्शनार्थी श्रीकृष्ण का मनमोहक रूप देखेंगे। इसके साथ पहाड़ जैसा दृश्य दिखेगा। उसमें मां तारा का पदचिह्न रहेगा। यह करीब 20 फीट का होगा। पंडाल के अंदर सबसे पहले किताब दिखेगी। उसके बीच कमल का फूल खिलता हुआ नजर आएगा। उसमें मां दुर्गा विराजमान दिखेंगी। पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के कलाकार पंडाल के निर्माण में लगे हुए हैं। 30 सितंबर को षष्ठी तिथि पर स्थानीय सांसद रामटहल चौधरी पंडाल के पट का अनावरण करेंगे।
पूजा में खर्च आठ लाख
यहां 1971 से दुर्गा पूजा हो रही है। इस बार पूजा में करीब आठ लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी और एकादशी को यहां श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया जाएगा। पूजा के दौरान दिनभर भगवान श्रीकृष्ण की धुन बजेगी।
इनका है सहयोग
पूजा के आयाेजन में कमेटी पदाधिकारी जुटे हैं। आयोजन में पूजा कमेटी के संरक्षक अनिल सिंह, सुनील सिंह, सुधीर सहाय व राजा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मंटू, अध्यक्ष अजीत सिंह, उपाध्यक्ष बॉबी सुनील, महासचिव राणा गुंजन और कोषाध्यक्ष संतोष पांडेय सहयोग कर रहे हैं।