पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Governor Sick, The Center Asked Who Unfurled The Flag

राज्यपाल बीमार, केंद्र से पूछा-कौन फहराए झंडा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. राज्यपाल डॉ.सैयद अहमद बीमार हैं। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनके पैंक्रियाज का ऑपरेशन हुआ है। उनके 26 जनवरी तक रांची लौटने की संभावना नहीं है। ऐसे में मोरहाबादी मैदान में झंडा कौन फहराएगा, इस पर सरकार पशोपेश में है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के पास फाइल भेजी गई तो उन्होंने केंद्र सरकार से परामर्श लेने का सुझाव दिया। इसके बाद सरकार ने केंद्र से पूछा है कि झंडा किसे फहराना चाहिए।

प्रावधान है कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति व राज्य की राजधानी में राज्यपाल ध्वजारोहण करते हैं। केंद्र की स्वीकृति मिली तो मुख्यमंत्री रांची और उपराजधानी दुमका में प्रमंडलीय आयुक्त ध्वजारोहण कर सकते हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि केंद्र झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से ध्वजारोहण कराने का सुझाव दे सकता है। मुख्य सचिव आरएस शर्मा ने कहा कि सरकार जल्दी ही कोई फैसला ले लेगी।