पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नम आंखों और मुस्कान के साथ वर्ल्ड चैंपियन टीम के खिलाड़ी का स्वागत

नम आंखों और मुस्कान के साथ वर्ल्ड चैंपियन टीम के खिलाड़ी का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(गोलू आहदार जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनकी मां की आंखें नम थीं और पिता के चेहरे पर मुस्कान थी)
रांची। साउथ अफ्रीका में पाकिस्तान को हराकर ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन बनीं इंडियन टीम के खिलाड़ी गोलू ओहदार शनिवार को रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर गोलू का भव्य स्वागत हुआ। गोलू के सम्मान में सैकड़ों प्रशंसक एयरपोर्ट पर सुबह से जमे हुए थे। गोलू के टर्मिनल से बाहर आते ही प्रशंसकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। मौके पर मौजूद गोलू की मां देवंती देवी और पिता राजेश लाल ओहदार ने अपने बेटे को गले से लगा लिया। इस दौरान कलाकारों ने पारंपरिक लोक गीत और नृत्य भी गोलू के सम्मान में पेश किया। एयरपोर्ट से खुली जीप में गोलू धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम रवाना हुआ। वहां जेएससीए के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने गोलू को बीसीसीआई लोगो वाली टी-शर्ट भेंट में दी। इसके बाद गोलू प्रशंसकों के साथ अपने स्कूल संत माइकल चले गए। यहां गोलू के साथियों ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर गोलू के स्वागत में पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव, क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन झारखंड के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, सचिव अमित कुमार, ट्रेजरार नरेंद्र प्रसाद, डिप्टी स्पोर्ट्स डायरेक्टर व बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे।
तेज गेंदबाज के रूप में हुआ था चयन
एयरपोर्ट पर गोलू ओहदार ने कहा कि वह क्रिकेट के जरिए अपने जैसों के लिए कुछ करना चाहते हैं, ताकि दुनिया को यह बता सके कि हम किसी से कम नहीं। गोलू ने बीसीसीआई से ब्लाइंड क्रिकेट को भी मान्यता देने की अपील की है। गोलू का चयन बीते साल इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम में बतौर गेंदबाज हुआ था।
आगे की स्लाइड्स में देखें गोलू के स्वागत की जोरदार तस्वीरें...