रांची/रातू. राजधानी में बेखौफ तीन लुटेरों ने शनिवार को तांडव मचाया। कारबाइन और रिवॉल्वर से लैस लुटेरों ने शाम ढलते ही डेढ़ घंटे के भीतर तीन पेट्रोल पंपों से करीब दो लाख रुपए लूट लिए। लुटेरे सफेद टीवीएस अपाचे बाइक (जेएच01एबी-9613) पर सवार थे। करीब सात बजे लुटेरों ने रातू में पेट्रोल पंप पर लूटपाट की। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने तत्काल वायरलेस पर लूट की घटना, लुटेरों का हुलिया और बाइक का नंबर देकर राजधानी के सभी थानों को अलर्ट कर दिया। इसके बावजूद लुटेरे हथियार के साथ भरे बाजार होते हुए पहले हरमू और फिर कडरू पहुंचे गए। रास्ते में किसी भी पुलिस कर्मी ने इन्हें न तो रोका और न ही टोका। इन दोनों जगहों पर भी इन्होंने पेट्रोल पंप में लूटपाट की और डोरंडा की ओर फरार हो गए।
लुटेरों के जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। दो पेट्रोल पंपाें पर लुटेरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। सिटी एसपी अनूप बिरथरे और हटिया डीएसपी निशा मुर्मू ने इस घटना के पीछे राजू गोप-मनीष गोप गिरोह का हाथ बताया है।
1. शाम 7:00 बजे रातू के पेट्रोल पंप से 1.60 लाख लूटे
सबसे पहले अपराधियों ने रातू के एनबी पेट्रोलियम को निशाना बनाया। बाइक से पहुंचे तीनों अपराधियों ने कारबाइन और रिवॉल्वर के बल पर एक लाख 59 हजार आठ सौ 29 रुपए लूट लिए। इस दौरान एक अपराधी बाइक स्टार्ट कर बाहर खड़ा रहा, जबकि दो अपराधी पेट्रोल पंप कार्यालय का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और काउंटर पर बैठे
सुशील कुमार पांडेय को कब्जे में लेकर घटना को अंजाम दिया।
लुटेरों को पकड़ने के बाद ही थाना आएं थानेदार
इस लूट की घटना को लेकर सीएम रघुवर दास गंभीर हैं। उन्होंने कहा है कि जिस थाना क्षेत्र में घटना घटी है, वहां के थानेदार थाना में तब तक नहीं जाएं, जब तक की अपराधी पकड़े नहीं जाते।
कल बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
साउथ छोटानागपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव नीरज भट्टाचार्या ने घटना के विरोध में सोमवार को रांची के सभी पेट्रोल पंपों को बंद रखने की घोषणा की।
आगे की स्लाइड्स में देखिए दो और केस।