पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Honor Given By The Government Troubled By Railway

सरकार ने दिया सम्मान, रेलवे से हुए परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. करीब एक दर्जन महिला-पुरुष टाना भगत गुरुवार को मोरहाबादी में महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करने लोहरदगा से आए। यहां आयोजित समारोह में इन सभी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार द्वारा जब्त जमीनों के वापसी के दस्तावेज सौंप सम्मानित किया। साथ में राजस्व रसीद की प्रति भी दी। लेकिन, लोहरदगा जाने के लिए जब यह लोग स्टेशन पहुंचे, इनका साइकिल लेकर आना बड़ी समस्या बन गई।

टाना भगत लोग ट्रेन से साइकिल लेकर तो आ गए, लेकिन वापसी में मजिस्ट्रेट चेकिंग में ये लोग फंस गए।रेलवे और टीटी के सामने लाख मिन्नतें कीं। मुख्यमंत्री से सम्मानित होने की बात बताई।लेकिन, सब बेकार। अंतत: लोहरदगा गेट के टिकट काउंटर के पास सबको साइकिलें छोड़कर वापस लौटना पड़ा। टाना भगतों ने बताया कि उन्हें लोहरदगा से दूरदराज क्षेत्र में जाना होता है, इसलिए साइकिल लेकर चलते हैं।

धरे गए बेटिकट, हुआ जुर्माना

रेलवे मजिस्ट्रेट रजनीकांत पाठक के नेतृत्व में गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ के जवानों ने दौड़-दौड़ कर बेटिकट यात्रियों को पकड़ रहे थे। कई बेटिकट खिलाड़ी भी पकड़े गए। कुल 257 बेटिकट यात्रियों, गंदगी फैलानेवालों और बिना बुकिंग कराए सामान ले जाने वालों पर फाइन किया गया। बेटिकट यात्रियों पर एक-एक हजार रुपए जुर्माना हुआ।

इन ट्रेनों में हुई चेकिंग

रांची-लोहरदगा पैसेंजर, राउरकेला-जम्मूतवी, मौर्य एक्सप्रेस, वनांचल एक्सप्रेस, आसनसोल ईएमयू और सुबह रांची आने वाली सभी ट्रेनें।