पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. राजधानी में नवनिर्मित 500 बेड वाले सदर अस्पताल को निजी हाथों में देने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट ने बुधवार को अस्पताल के संचालन के लिए बिड डॉक्यूमेंट को मंजूरी दे दी। इसके आधार पर अब इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन अस्पताल के संचालक की नियुक्ति करेगा।
सरकार ने रांची नगर निगम की घाघरा के पास स्थित 2.8 एकड़ जमीन पीपीपी मोड में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल संचालन के लिए 30 वर्षों की लीज पर देने की स्वीकृति दे दी।
मुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव नहीं : पेज 4
पारा मेडिकलकर्मी नियमित होंगे
कैबिनेट ने राज्य में संविदा पर नियुक्त पारा मेडिकल कर्मियों के नियमितीकरण का रास्ता भी साफ कर दिया। नियुक्ति नियमावली को स्वीकृति दे दी गई। जिले में उपायुक्त की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया जाएगा। नियमितीकरण के लिए मार्किंग पैटर्न अपनाया जाएगा।
मैट्रिक पास कर्मचारियों के लिए 35 अंक निर्धारित किए गए हैं। मैट्रिक में प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी पास कर्मियों को क्रमश: 15, 10 और 5 अंक मिलेंगे। इसी तरह इंटर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में पास कर्मचारी को क्रमश: 20, 15 और 10 अंक दिए जाएंगे। उनकी तकनीकी योग्यता के लिए 20 और इंटरव्यू के लिए 10 अंक निर्धारित हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.