पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईआईटी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा जून में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। मैट्रिक 2013 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य में कुल 145 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। यहां कई तरह के टेक्निकल कोर्स कराए जाते हैं। सत्र 2013-15 में एडमिशन के लिए कुल 28,773 सीटें विभिन्न ट्रेड में उपलब्ध हंै। इन कोर्सों में एडमिशन के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने आवेदन फॉर्म जारी कर दिया है।

छात्र 18 मई तक सभी जिलों के मुख्य या उप डाकघर से आवेदन फॉर्म ले सकते हैं। जेसीईसीई में 23 मई तक फॉर्म जमा किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 30 जून को ८ जिलों में होगी। रांची जिले में सबसे अधिक सीटें : रांची में अभ्यर्थियों के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सबसे अधिक सीटें एडमिशन के लिए उपलब्ध हैं। कुल 38 संस्थानों में 7,345 सीटें विभिन्न ट्रेड में उपलब्ध हैं।

वस्तुनिष्ठ होंगे प्रश्न
एडमिशन के लिए जेसीईसीई द्वारा ली जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ पूछे जाएंगे। प्रश्नों का स्तर आठवीं कक्षा का (गणित, विज्ञान और सामान्य अध्ययन से) होगा। प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। परीक्षा केंद्र रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, मेदिनीनगर और चाईबासा जिलों में बनाए गए हैं।
बीआईटी बना देश का पांचवां बेस्ट आर्किटेक्चर इंस्टीट्यूट

रांची।बीआईटी मेसरा, रांची के आर्किटेक्चर विभाग को देश के पांचवें बेस्ट आर्किटेक्चर इंस्टीट्यूट का दर्जा मिला है। एनएनई द्वारा कराए गए सर्वे में आईआईटी, रूड़की के आर्किटेक्चर विभाग को पहला स्थान मिला।सर्वे में नई दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर को दूसरा, श्री जेजे कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर मुंबई को तीसरा, सीईपीटी अहमदाबाद को चौथा स्थान मिला।

वहीं आईआईटी खडग़पुर के आर्किटेक्चर विभाग को छठा, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर को सातवां, एनआईटी कालिकट के आर्किटेक्चर विभाग को आठवां, एनआईटी तिरुचिरापल्ली के आर्किटेक्चर विभाग को नौवां और जामिया के फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर को 10वां स्थान मिला।

बीआईटी के आर्किटेक्चर विभाग की प्रधान डॉ. मंजरी चक्रवर्ती ने बताया कि बीते चार साल से विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी रैंकिंग मिल रही है।देश में 300 से ज्यादा संस्थाओं में आर्किटेक्चर की पढ़ाई होती है। इनमें पांचवां रैंक हासिल करना हमारे लिए गर्व की बात है।