पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रद्द पार्किंग से 25 दिनों में ‌‌‌1.25 लाख रुपए की अवैध वसूली

रद्द पार्किंग से 25 दिनों में ‌‌‌1.25 लाख रुपए की अवैध वसूली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रातू रोड स्थित गलैसिया माॅल के समीप नगर निगम के पार्किंग स्थल पर अवैध रूप से वाहनों से उगाही जारी है। धड़ल्ले से ठेकेदार वाहन मालिकों से निगम की रसीद देकर पैसा वसूल रहे हैं और वाहन पार्क करवा रहे हैं। इस पर किसी की कोई रोक-टोक नहीं है। इधर, निगम के अधिकारी चैन की बंसी बजा रहे हैं। जबकि नगर निगम ने मार्च में समाप्त होने जा रही बंदोबस्ती को दो माह पहले ही ट्रैफिक एसपी की अनुशंसा पर समाप्त कर दिया। ठेकेदारों को पैसा भी वापस कर दिया।

इधर, सिविल कोर्ट परिसर में भी ठेकेदारों ने निगम के पार्किंग को खाली नहीं किया है। प्रतिदिन सैकड़ों दाे पहिया वाहन से ठेकेदार पैसा वसूल रहे हैं। निगम के द्वारा पार्किंग का ठेका रद्द करने के बाद मंगलवार को दैनिक भास्कर ने पड़ताल की तो ठेकेदार वाहन मालिकों से उगाही करते दिखे। जब पैसा लेकर रसीद देते ठेकेदारों की फोटो ली जा रही थी, तो उनलोगों ने फोटोग्राफर को घेर लिया और फोटो लिए जाने का विरोध करने लगे। वह फोटो नहीं छापने का दबाव डाल रहे थे। गलैसिया माॅल वाली पार्किंग फास्ट इंटरप्राइजेज के राजकुमार जायसवाल के नाम से है।

ट्रैफिक एसपी की अनुशंसा पर रद्द किया गया पार्किंग ठेका
ट्रैफिक एसपी की अनुशंसा पर नगर निगम ने पार्किंग ठेका रद्द किया है। एसपी ने इसकी वजह ट्रैफिक समस्या बताई थी। इसलिए सड़क किनारे की पार्किग को बंद करने की अनुशंसा की थी। उसके बाद नगर निगम ने 15 जनवरी को पार्किंग का बंदोबस्ती रद्द कर दिया था।
प्रतिदिन 5 हजार रुपए की हो रही कमाई
एक पार्किंग में प्रतिदिन सुबह से शाम तक लगभग 500 बाइक पार्क होती हैं। एक से 10 रुपए वसूला जाता है। ऐसे में पार्किंग ठेकेदार प्रतिदिन 5 हजार रुपए की कमाई करते हैं। 15 जनवरी से 10 फरवरी तक 25 दिन में लगभग 1.25 लाख रुपए की कमाई ठेकेदार कर चुके हैं।