रांची. इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी एवं वर्ल्ड विजन इंडिया एडीपी रांची के संयुक्त तत्वावधान में हुंडरु में आयोजित कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ग्रेडिंग में 50 बालाएं सफल घोषित की गईं। अंसुलिंका लिंडा, वीणा कुमारी व ललिता कुमारी को उम्दा प्रदर्शन के लिए डबल प्रोमोशन दिया गया। इमा के तकनीकी निदेशक सुनील किस्पोट्टा ने भाग लेने वाली बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर की जानकारी दी। इस मौके अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, मोहनी रितिका टोप्पो, मोनिका वर्मा सहित इमा के सदस्य उपस्थित थे।