पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Including Sheds Hanuman Statue Stolen In Broad Daylight

दिन दहाड़े शेड सहित हनुमान जी की प्रतिमा चोरी, थाने में दर्ज कराई शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातू. भाजपा रातू मंडल ने गुरुवार को रातू थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि पिर्रा के केशवनगर से भगवान हमनुमान की प्रतिमा दिन दहाड़े चोरी हो गई है। जानकारी के अनुसार, केशव नगर में गैरमजरूआ जमीन पर (प्लाट नं. 382) सड़क किनारे पिछले छह साल से हनुमान जी की प्रतिमा रखकर पूजा की जा रही थी। इस जमीन को कुछ लोग अपनी जमीन बता बाउंड्री कर रहे थे, तो गांव वालों ने इसका विरोध किया।
अक्टूबर 2014 में एसडीओ के मौखिक आदेश पर धारा 144 लगा कर बाउंड्री निर्माण पर रोक लगा दी गई। गुरुवार को अचानक दिन में प्रतिमा सहित शेड चोरी हो गई। भाजपा रातू मंडल ने धार्मिक आस्था को देखते हुए शीघ्र प्रतिमा बरामद करने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि अगर प्रतिमा बरामद नहीं हुई, तो भाजपा रातू मंडल आंदोलन कार्रवाई करेगी। इसकी जिम्मेवारी रातू थाने की होगी।