रांची. इंडियन आर्मी के 25वें यूनिर्वसिटी इंट्री स्कीम 2016 के तहत 18 फरवरी को होने वाले इंटरव्यू के लिए सीआईटी टाटीसिलवे को केंद्र बनाया गया है। टीम डायरेक्टर कर्नल एच. के. गोपीनाथ ने बताया है कि रांची क्षेत्र के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में अध्यनरत फाईनल इयर के कुल 58 छात्र इंटरव्यू में भाग लेंगें। इंटरव्यू के दिन तक छात्रों की संख्या बढ़ सकती है।
मालूम हो कि इंटरव्यू में सफल छात्रों को सेना द्वारा आयोजित एसएसबी की परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। पिछले वर्ष इस स्कीम के तहत सीआईटी के नौ छात्रों का चयन किया गया था। सीआईटीयंश के लिए संस्थान में एसएसबी की परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित रूप से अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था है, जिसमें रिटायर्ड कर्नल अमरेंद्र प्रसाद व अन्य द्वारा छात्रों को इंटरव्यू के लिए ट्रेंड किया जाता है।