पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटर और मैट्रिक की परीक्षा 16 फरवरी से

जैक ने जारी किया कार्यक्रम, जानें कब होगी इंटर और मैट्रिक की परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) इस बार पूर्व निर्धारित तिथि से पांच दिन पूर्व मैट्रिक और इंटर परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। 16 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए जैक ने शनिवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया।

पहली पाली में सुबह 9.45 से दिन के 1.00 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में दिन के 2.00 बजे से लेकर 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। 16 फरवरी को मैट्रिक की परीक्षा की शुरुआत हिंदी ए, हिंदी बी से और इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत आर्ट्स में सोशियोलॉजी से व साइंस में जियोलॉजी विषय से होगी। इंटर में गैर भाषाई विषयों की परीक्षा देवनागरी, रोमन, बांग्ला, उर्दू और उड़िया लिपि में लिखी गई उत्तरपुस्तिकाएं मान्य होगी। बॉयोलॉजी और एचएनबी एमबी के स्टूडेंट्स दो अलग-अलग उत्तरपुस्तिकाओं का उपयोग करेंगे।

मैट्रिक की लिखित परीक्षा दो मार्च को और इंटरमीडिएट की परीक्षा 10 मार्च को समाप्त होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यह समय छात्र-छात्राओं को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। मालूम हो कि इस बार रिकॉर्ड समय पर मैट्रिक और इंटर की परीक्षा ली जा रही है।
सात फरवरी से मिलेगा प्रवेश पत्र
इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का वितरण सात फरवरी से होगा। जबकि मैट्रिक परीक्षा के प्रवेश पत्र का वितरण जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से 9 फरवरी से किया जाएगा। मैट्रिक परीक्षा के लिए प्रायोगिक परीक्षा तीन से 13 मार्च तक चलेगी। इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय के लिए प्रायोगिक परीक्षा तीन से 10 मार्च तक प्रथम पाली में, 11 से 18 मार्च तक दोनों पालियों में होगी। वाणिज्य और कला संकाय के लिए प्रायोगिक परीक्षा 11 से 18 मार्च तक दोनों पालियों में आयोजित होगी। सभी को यह भी निर्देश दिया गया है कि प्रायोगिक परीक्षा के बाद मानक अंक पत्र, उत्तर पुस्तिकाएं, उपस्थिति का विवरण 24 मार्च तक परिषद कार्यालय में जमा करा दे। डाक या कुरियर से भेजा गया प्रायोगिक अंक पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।