पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Internet, Every Information, Indane, At Home, Gas, Lpg

अब इंटरनेट पर मिलेगी इंडेन की हर जानकारी, घर बैठे जान सकेंगे गैस का बुकिंग स्टेटस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. घरेलू गैस विक्रेता कंपनी इंडेन की हर जानकारी अब कंज्यूमर्स को घर बैठे मिल सकेगी। कंपनी से संबंधित काम इंटरनेट के जरिए किया जा सकेगा। इसके बाद गैस रिफिल बुकिंग स्टेटस जानने, कनेक्शन ट्रांसफर कराने जैसे काम चंद मिनटों में हो सकेंगे। साथ ही कंपनी की कार्यशैली सुधरेगी।
इंडेन के एरिया मैनेजर उदय कुमार ने बताया कि कंपनी को ऑनलाइन करने का काम पिछले दो दिनों से चल रहा है। राजधानी के हर इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स को इसकी जानकारी दी जा रही है। अगले दो-तीन दिनों में सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स को कंपनी के लिंक से जोड़ दिया जाएगा। हालांकि अभी शुरुआत है, इसलिए थोड़ी दिक्कत हो रही है। काम भी धीमा हो गया है, लेकिन काम पूरा हो जाने के बाद कंज्यूमर्स की परेशानियां कम होंगी। साथ ही उनका काफी समय भी बचेगा।
ये काम होंगे आसान
-इंटरनेट के जरिए गैस बुकिंग स्टेटस जानने में होगी आसानी
-नया गैस कनेक्शन लेने की लंबी व सुस्त प्रक्रिया तेज होगी
-कनेक्शन ट्रांसफर की लंबी प्रक्रिया से मिल जाएगी निजात
-कंज्यूमर्स के केवाईसी फॉर्म की जानकारी भी होगी अपडेट
-कंपनी के काम में ट्रांसपेरेंसी आने से परेशानियां कम होंगी