रांची. आईपीएल-6 में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम रविवार को अपने नए होम ग्राउंड इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ उतरेगी। केकेआर की टीम इस सत्र में 13 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे पांच में जीत मिली है और आठ में हार।
ऐसे में प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम रखने के लिए केकेआर को न अपने शेष तीनों मैच जीतने होंगे, बल्कि साथ ही यह भी दुआ करनी होगी कि रॉयल चैलेंजर्स की टीम तीनों मैच हार जाए। साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के भी अंक केकेआर से कम होने चाहिए।
स्लाइड क्लिक कर देंखे पूरी स्टोरी...