पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • IPL Tickets On line, Ranchi, Jharkhand News

ऑन लाइन टिकट लेने वालों के छूटे पसीने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची । रांची आईपीएल के लिए ऑन लाइन टिकट बुक करानेवाले ग्राहकों को अपना टिकट लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे से लाइन में लगे कई ग्राहक भी शाम पांच बजे तक टिकट नहीं ले पाए। जेएससीए स्टेडियम में ऑनलाइन टिकट देने के लिए सिर्फ दो काउंटर लगे थे।

इसके अलावा शहर में और कहीं कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के बावजूद बुधवार को काउंटर से टिकट नहीं दिए गए। इस कारण गुरुवार को दोनों काउंटरों पर भारी भीड़ उमड़ी। टिकट देनेवाले कर्मचारी भी एक-एक व्यक्ति को टिकट देने में 5-10 मिनट का समय लगा रहे थे।

ऐसे में को पूरे दिन लाइन लगने के बावजूद बिना टिकट लिए वापस लौटना पड़ा। रांची आईपीएल के लिए करीब 20 हजार ऑन लाइन टिकट बिके हैं। 12 मई को आईपीएल का पहला मैच है। ऐसे में कई दर्शकों को मैच के पहले टिकट मिल पाएगा इसमें संदेह ही है।

खाली दिखे कैश काउंटर
एक ओर ऑन लाइन टिकट काउंटर पर ग्राहकों की भारी भीड़ दिखी वहीं दूसरी ओर कैश काउंटर खाली दिखे। आईपीएल टिकट के लिए जेएससीए स्टेडियम में कुल छह काउंटर बनाए गए हैं। इनमें से दो ऑन लाइन के लिए तथा चार कैश काउंटर हैं। सुबह 10 -11 बजे के बाद कैश काउंटर पर की पूरी भीड़ खत्म हो गई। पूरे दिन एक-दो कर ग्राहक आते रहे और टिकट लेते रहें। इन्हें देखकर ऑन लाइन टिकट लेनेवाले ग्राहक पछता रहे थे।

ग्राहकों के साथ धोखा
मैंने ऑन लाइन टिकट सहजता के लिए खरीदी थी लेकिन छह घंटे लाइन मे ंलगने के बावजूद मुझे टिकट नहीं मिल पाया। टिकट लेने के लिए शहर में और भी काउंटर होने चाहिए थे। सिर्फ दो काउंटर देकर आयोजकों ने ग्राहकों के साथ धोखा किया है - कृष्णानंद झा, एमएनसी कर्मचारी।

बढ़े काउंटरों की संख्या
रांची में करीब 20 हजार टिकट ऑन लाइन बुक हुए होंगे। ऐसे में सिर्फ दो काउंटर रहेंगे तो मुझे नहीं लगता है कि सभी खरीददारों को टिकट मिल पाएंगे। केकेआर और जेएससीए को दर्शकों की परेशानियों को देखते हुए ऑन लाइन कांउटरों की संख्या और बढ़ानी चाहिए - सुशांत गौरव, एमबीए स्टूडेंट