पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. पंजाब कैडर के आईपीएस अफसर और कांग्रेस नेता स्वर्गीय कार्तिक उरांव के दामाद अरुण उरांव वीआरएस लेंगे। वे लोहरदगा संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी योजना भाजपा के टिकट पर चुनाव लडऩे की है, लेकिन अभी उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है। इस बार भाजपा भी कुछ क्षेत्रों में प्रत्याशी बदलने पर विचार कर रही है। इसमें लोहरदगा, जमशेदपुर और कोडरमा सीट भी है।
पार्टी ने इन क्षेत्रों के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश भी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक उरांव दिसंबर में रांची आए थे और भाजपा के कई नेताओं से मुलाकात की थी। दिल्ली में भी भाजपा नेताओं से उनकी कई दौर की बातचीत हो चुकी है।
इस संबंध में अरुण उरांव ने कहा कि मैंने लोहरदगा से चुनाव लडऩे का मन बना लिया है। सब कुछ तय होते ही वीआरएस के लिए आवेदन कर दूंगा। लेकिन पार्टी के बारे में अभी कुछ नहीं बोलूंगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.