पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jharkhand Assembly Election 2014 Voting In Ranchi

लोकतंत्र का महापर्व आज, मतदाता बनेगा भाग्य विधाता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में साोमवार को पोलिंग पार्टियों को ब्रीफिंग करते हुए जिला निर्वाची पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा कि मंगलवार को मतदाता भाग्य विधाता है। उन्हें पूरी सुविधा व सुरक्षा दें। मतदान शुरू होने के हर दो घंटे पर पोलिंग प्रतिशत की भी जानकारी एसएमएस के जरिए देनी है। जाइए, 30 घंटे बाद हम सकुशल पंडरा में मिलेंगे। उम्मीद करता हूं कि फेयर एंड पीसफुल पोल होंगे।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। अधिकांश बूथों को पारा मिलिट्री फोर्स कवर कर रही है, इसलिए भयमुक्त होकर पोलिंग कराएं। महिला मतदानकर्मी ईवीएम, वीवीपैट सील कर बूथ से ही अपने घर लौट जाएंगी। पुरुष कर्मी इन्हें स्ट्रांग रूम तक लाएंगे। इधर, 316 मतदानकर्मी बिना सूचना गायब रहे। इन पर कार्रवाई की बात कही गई। इधर, शाम को कुछ मतदानकर्मियों ने मानदेय को लेकर हंगामा किया। ईवीएम जमा करने के लिए पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम में विधानसभा क्षेत्र वार काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है। प्रत्येक काउंटर से 60 ईवीएम जमा किए जाएंगे।
ऐसे होगी सुरक्षा- एक बूथ पर

दो सेक्शन से अधिक सीआरपीएफ की तैनाती।
53 बूथों पर एक सेक्शन से अधिक रहेगी सीआरपीएफ।
719 बूथों पर एक सेक्शन सीआरपीएफ।
गैर नक्सल बूथ पर आधा सेक्शन सीआरपीएफ।
237 बूथों पर 403 जिला पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे।
वेब कैमरा बूथ 237 पोलिंग स्टेशनों पर की गई ये व्यवस्था।
स्टिल- वीडियो 144 बूथों पर कैमरामैन के साथ सीसीटीवी की भी व्यवस्था की गई।
स्वास्थ्य समस्या आए तो करें फोन
रांची : सदर हॉस्पिटल 9431359400
सिल्ली : पीएचसी 9431983553
अनगड़ा सिल्ली : पीएचसी 8603029822
ओरमांझी :प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
93347
84179
कांके : पीएचसी 7739336143
खिजरी अनगड़ा : पीएचसी 8603029822
नामकुम : पीएचसी 9431353301
यह भी है व्यवस्था
27 एंबुलेंस
54 चिकित्सक
82 पारामेडिकल स्टाफ
कांके, रांची में चार-चार एम्बुलेंस
अन्य सभी जगह पर एक एम्बुलेंस
रिम्स में 30 बेड आरक्षित।
आगे की स्लाइड में पढ़िए हर जानकारी, जो हैं जरूरी।