पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड विधासभा चुनाव में वोट देने पहुंचे लोग

पहली बार वोट डालने पहुंची लड़कियां, 96 साल की दादी में भी दिखा क्रेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(वोटिंग बूथ से बाहर निकलती दो लड़कियां)
रांची. विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव के तीसरे चरण में रांची समेत आसपास के विस क्षेत्रों में लोकतंत्र के उत्सव का नजारा साफ दिखा। जब 96 साल की उमा सरावगी वोट देने के लिए पहुंचीं, तो उनके चेहरे की चमक, नई वोटर नेहा की ललक से कम न थी। चुनावी उत्सव में हर कहीं उत्साह चरम पर दिखा। वोटरों ने शारीरिक कमजोरी, बुढ़ापा और बीमारी को इसमें बाधा नहीं बनने दिया। शहर की कोई पॉश कॉलोनी हो या गांव का कोई टोला। बूथों पर महिला वोटरों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही। इनकी हौसला अफजाई नए वोटर करते रहे। हालांकि सुबह के समय वोटिंग की रफ्तार जरा कम जरूर दिखी, लेकिन सूरज के चढ़ने के साथ इसमें इजाफा होता गया। जबकि कई बूथों पर टेबल-कुर्सी आदि की आवश्यक व्यवस्था भी नहीं थी। भले एकाध मॉडल बूथों पर गुलाब की खुशबू बिखर रही हो। इसके बावजूद एक पंक्ति में कहा जा सकता है, लोक भी जीता महज तंत्र नहीं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए पूरे दिन की वोटिंग की तस्वीरें।