(पूजा चटर्जी)
रांची. एक वक्त था जब लोगों की ये आम धारणा थी कि महिलाएं सिर्फ घर के काम करती हैं। आज हर क्षेत्र की तरह राजनीति में भी महिलाओं की स्थिति इसके उलट दिखती है। झारखंड चुनाव में भी ऐसा देखने के लिए मिल रहा है। प्रथम तीन चरणों में मैदान में 78 महिला प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। इनमें से कई तो करोड़पति भी हैं। आगे होने वाले दो चरण के चुनाव में भी कई महिला प्रत्याक्षी अपना भाग्य अजमां रहीं हैं। वे जोर-शोर से अपने प्रचार कार्यों में लगीं हुईं हैं।
इन प्रत्याक्षियों में कोई राइटर है तो कोई सिंगर। कोई टीचर है तो कोई प्रोफेसर। इनमें महुआ मांझी राइटर हैं तो गीता कोड़ा अपने पति मधु कोड़ा की विरासत को संभालते हुए कई चुनाव लड़ चुकीं हैं। अन्नपूर्णा देवी भी एक समाजिक कार्यकर्ता है और चुनाव लड़तीं हैं। सविता महतो को इसी साल उनके पति की मौत के बाद टिकट दिया गया है। पुष्पा सुरीन और गीताश्री उरांव कॉलेज में प्रोफेसर हैं। इन सभी में सबसे छोटी हैं घाटशिला से उम्मीदवार सिंड्रेला। वे मात्र 26 की उम्र में चुनाव लड़ रहीं हैं। इनमें इंडियन आइडल की सिंगर पूजा चटर्जी भी है।
70 स्नातक प्रत्याशी हैं करोड़पति
प्रथम तीन चरण के प्रत्याशियों में 293 करोड़पति हैं। स्नातक प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा संपत्ति पांकी से झाविमो के मधुसूदन त्रिपाठी के पास है। उनके पास 23.53 करोड़ रुपए की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर हजारीबाग के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल हैं। उनके पास 18.26 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पांकी से निर्दलीय कुशवाहा शशिभूषण महतो के पास 13.51 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। स्नातक प्रत्याशियों में प्रमुख करोड़पतियों में अन्नपूर्णा देवी, सरयू राय, दुलाल भुइयां, गीता कोड़ा, मधु कोड़ा, महुआ माजी, निएल तिर्की, पौलुस सुरीन, सुदेश महतो आदि हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए सभी महिला उम्मीदवार।