पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

65 साल में कहां कितना आया बदलाव, कहीं पसरा सन्नाटा तो कहीं चहल-पहल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. भारत में 65वा गणतंत्र दिवस काफी धूम-धाम से मनाया गया। स्कूल में लड्डू बटे और जगह-जगह नेताओं के भाषण सुनने को मिले। नेता जहां भी गये वहीं राज्य में अपने काम का श्रेय लेते दिखाई दिये। कोई नेता अपने काम गिना रहा था तो कोई गणतंत्र दिवस की आड़ में सरकार पर आरोप लगा रहा था। आरोप-प्रत्यारोप का ये दौर सुबह से चालू रहा और दिन भर चला। झारखंड में भी कई ऐसी जगह रही जहां ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये गये। नेताओं ने यहां भी अपने कार्यों की गिनती शुरू कर दी। लेकिन झारखंड में कहां कितना विकास हुआ और समय के साथ इन जगहों में कितना बदलाव आया ये सब हम कुछ तस्वीरों के माध्यम से जानने की कोशिश कर सकते हैं। dainikbhaskar.com आपको बता रहा कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में जहां समय के साथ कितना बदलाव आया है।
झारखंड में भी कई जगह ध्वजारोहण किये गये। कहीं झांकिया निकली तो कहीं रंगारंग कार्यक्रमों ने समा रंगीन किया। झारखंड की इन्हीं कुछ जगहों पर अगर नजर डाली जाये तो देखने को मिलता है की इनमें कितना बदलाव हुआ है। कोई सुनसान रहने वाला बाजार आज चहल-पहल से भरपूर है तो जहां कभी चहल-पहल रहा करती थी वहां सन्नाटा बिखरा है।
आगे की स्लाइड में तस्वीरों के जरिए जानिए इन जगहों के बारे में..