पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झारखंड के फेवरेट टूरिस्ट प्लैस, यहां बिता सकते हैं अपना दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. गुलाबी सर्दी की फिजा में क्रिसमस और नए साल की खुशियां दस्तक देने लगी हैं। इसकी तैयारियां जहां बच्चों और छात्र-छात्राओं ने शुरू कर दी हैं, वहीं राजधानी रांची के आसपास के कई पिकनिक स्पॉट भी सज-धजकर सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार हैं। ये इतने मनोरम हैं कि इनके बिना आप बड़े दिन या हैप्पी न्यू ईयर सेलिब्रेट नहीं कर सकते। चाहे पहाडिय़ों से गिरते वाटर फॉल हो या पार्क। पतरातू घाटी हो या हटिया, रुक्का डैम। प्रमुख स्पाटों में हिरनी फॉल, डियर पार्क, हटिया डैम, साइको, सिदो-कान्हू पार्क, मछली घर शामिल हैं। झारखंड चूंकि प्रकृति की गोद में है, इसलिए इस मौसम में यहां आनेवाले पर्यटकों में दूसरे राज्यों के लोग भी शामिल रहते हैं। रांची और इसके आसपास के पिकनिक स्पाटों पर खास रिपोर्ट:
दशम फॉल : रांची से 34 किमी की दूरी पर स्थित यह फॉल काफी आकर्षक है। यह रांची-टाटा रोड पर तैमारा गांव के पास है। यहां कांची नदी का पानी करीब 144 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। आसपास की हरियाली इसे और मनमोहक बनाती है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए झारखंड़ के ऐसे ही टूरिस्ट प्लैस के बारे में।