पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने बुधवार को विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जगन्नाथ महतो और विद्युत वरण महतो का इस्तीफा नामंजूर कर दिया। पार्टी ने तीनों विधायकों को इसकी सूचना दे दी है। इन्हें 31 जनवरी को बुलाया गया है, जहां शिबू सोरेन उनसे बातचीत करेंगे। पूर्व मंत्री सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार न बनाए जाने के विरोध में इन विधायकों ने सोमवार को पार्टी प्रमुख को इस्तीफा सौंप दिया था।
मथुरा महतो ने कहा कि पार्टी ने सविता महतो के साथ जैसा व्यवहार किया, उससे उनका विधानसभा सदस्य बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे में वे सिर्फ पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता बने रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि तीनों विधायक अब एक फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
गुरुजी से मिलेंगे, फिर स्पीकर को इस्तीफा देंगे
मैंने पहले भी कहा था कि गुरुजी ने अगर तीनों विधायकों के इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष को नहीं भेजे तो हम खुद उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे। हम 31 जनवरी को गुरुजी से मिलेंगे, उनकी बातें भी सुनेंगे। इसके बाद एक फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष को विधायक पद से अपना इस्तीफा सौंप देंगे।ÓÓ मथुरा प्रसाद महतो, विधायक झामुमो
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.