- Hindi News
- Josh Had A Cold, Heavy, Old With The New One
विधानसभा चुनाव : जोश पड़ा ठंड पर भारी, बुजुर्ग के साथ नए भी
रांची/सिल्ली/ सोनाहातू. रांची जिले में सबसे ज्यादा मतदान सिल्ली विधान सभा क्षेत्र में ही हुआ। यहां सबसे ज्यादा 76.2 वोटिंग हुई। लोग सुबह छह बजे से ही बूथों पर पहुंचने लगे थे। किसानों ने धनकटनी छोड़ कर पहले बूथों का रुख किया। मजदूरों ने काम पर न जकर पहले मतदान किया। महिलाओं में भी गजब का उत्साह था। पहली बार वोट दे रहे युवा भी पूरे जोश में दिख रहे थे। सभी ने मिल कर सोनाहातू, राहे व सिल्ली प्रखंड के विभिन्न बूथों में जोरदार मतदान किया और पूरे जिले में मतदान करने में अव्वल आए। कड़ाके की ठंड में भी सिल्ली क्षेत्र के मतदाता वोटिंग में नंबर एक पर रहे। सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी।