पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jumping From The Roof Of The Former Monastery Nagababa Mahnth

नागाबाबा मठ के पूर्व महंथ ने छत से कूदकर दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. नागाबाबा मठ के पूर्व महंथ गुरु चरण दास ने रविवार को तड़के चार बजे छत से कूदकर आत्महत्या कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव महंथ के एक शिष्य को सौंप दिया गया। शिष्य उनका शव लेकर बनारस गए। वहां अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण नहीं चल पाया है। पुलिस बताती है कि हाल के दिनों में महंथ अत्यधिक नशा करने लगे थे। वह पिछले छह माह पूर्व वह वित्तीय अनियमितता के एक मामले में चर्चा में आए महंथ को जेल की सजा हुई थी। 25 लाख के वित्तीय अनियमितता के मामले में उनपर मामला दर्ज कराया गया था।

कुछ माह पहले ही छोड़ा था मठ : महंथ तीन माह पूर्व मठ को छोड़ भुईंया टोली में रह रहे थे। जमीन विवाद के कारण ही उनपर गोली चलाई गई थी, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे। कुछ लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।