(ज्ञापन लेकर राजभवन पहुंचे मरांडी। )
रांची । चार निलंबित विधायकों की ओर से शो-कॉज का जवाब नहीं आने के बाद झाविमो ने उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए मंगलवार शाम स्पीकर दिनेश उरांव को पत्र भेजा। अलग-अलग भेजे गए चार पत्रों में अ नुरोध किया गया है कि संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत झाविमो के चार विधायक नवीन जायसवाल, अमर बाउरी, गणेश गंझू व आलोक कुमार चौरसिया की विधायिकी खत्म की जाए। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में झाविमो ने साेमवार को इन्हें निलंबित किया था। इससे पूर्व बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झाविमो राजभवन पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
बागियों ने स्पीकर से मांगी अलग गुट की मान्यता
झाविमो के छह बागी विधायकों ने स्पीकर को पत्र लिखकर अलग गुट की मान्यता देने की मांग की है। पत्र में आग्रह किया गया है कि वे लोग झाविमो से अलग होकर भाजपा में जाना चाहते हैं। सदन में सत्ता पक्ष के साथ उनके बैठने की व्यवस्था हो। इधर, स्पीकर ने कहा है कि विधि विशेषज्ञों से राय के बाद वे फैसला लेंगे।