पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायकों की खरीद फरोख्त कर रही भाजपा, झाविमो आज मनाएगा काला दिवस

विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही भाजपा, झाविमो आज मनाएगा काला दिवस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(राजभवन में ज्ञापन सौंपने जाते बाबूलाल मरांडी के साथ प्रदीप यादव व अन्य।)
रांची। झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को राजभवन पहुंचकर विधायकों की खरीद-फरोख्त की शिकायत की। उन्होंने भाजपा के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल की अनुपस्थिति में उन्होंने पार्टी का ज्ञापन राजभवन के उपसचिव केके ठाकुर को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मरांडी ने कहा कि एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है और राज्य में बेवजह राजनीतिक अस्थिरता उत्पन्न कर रही है।
मरांडी ने कहा कि भाजपा के इस कृत्य के खिलाफ उनकी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। 11 फरवरी को पूरे प्रदेश में काला दिवस मनाया जाएगा। पार्टी नेता व कार्यकर्ता काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, संतोष कुमार, रमेश राही सहित कई उपस्थित थे।
10वीं अनुसूची में हो संशोधन, पाला बदली के खिलाफ बने कानून
राजभवन में ज्ञापन सौंपने के बाद झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्यपाल से रघुवर दास के सीएम बनने से लेकर अब तक उनके तथा उनके लोगों द्वारा की गई बातचीत व गतिविधियों की न्यायिक जांच की मांग की गई है । उन्होंने कहा कि चुनाव के पूर्व भी उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने का काम किया। जब सदस्यता खतरे में पड़ी तो आनन-फानन में उन विधायकों से इस्तीफा कराया। अब पुन: यही खेल भाजपा कर रही है। मरांडी ने कहा कि राज्यपाल से यह भी मांग की गई कि भविष्य में अगर यह खेल देश से खत्म करना है तो संविधान की अनुसूची 10 में संशोधन कर कड़ा कानून बनाना चाहिए ताकि कोई भी प्रतिनिधि दूसरे दल में नहीं जा सके।