पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kasturba Gandhi Residential School Students Unconscious

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 29 छात्राएं बेहोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुढ़मू/रांची. गणतंत्र दिवस की रात ठंड से बचने के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने कोयला की अंगीठी जला ली और कमरा बंद करके सो गईं। कमरे में जब गैस भर गई, तो एक छात्रा बेचैन होकर उठी। वह किसी तरह कमरे से बाहर आई, फिर शिक्षिकाओं को घटना की जानकारी दी। कमरे में सो रही कक्षा नौ वीं की 29 छात्राएं बेहोश मिलीं। सभी को तुरंत स्कूल वार्डन उमा कुमारी व शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी ने सीएचसी बुढ़मू में भर्ती कराया।

मौके पर पहुंचे बीडीओ संतोष सिंह, उपप्रमुख शिवानी देवी, पार्वती देवी, हरदेव साहू, घटना का जायजा लिया और सभी बच्चियों का इलाज शुरू करवाया। जिसमें दो छात्रा की स्थिति गंभीर हो गई थी। डॉ. विनोद कुमार व अन्य चिकित्सकों की टीम की निगरानी में छात्राओं का इलाज किया गया। 18 घंटे बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सभी बच्चियां फिलहाल खतरे से बाहर हैं। लेकिन उनकी देखरेख के लिए एक चिकित्सक नियुक्त कर दिया गया है।