रांची. आईपीएल-6 में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की टीम रविवार को अपने दूसरे होम ग्राउंड रांची के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) से भिड़ेगी। शनिवार को टीम ने कप्तान गौतम गंभीर के नेतृत्व में अभ्यास सत्र के दौरान मैदान में जमकर पसीना बहाया। वहीं, आरसीबी की टीम शनिवार देर शाम रांची पहुंची।
कोरबो, लोड़बो, जीतबो जरूरी
जरूरत : इस सीजन में 13 मैच खेल चुकी केकेआर को पांच में जीत मिली है और आठ में हार। ऐसे में प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने शेष तीनों मैच जीतने होंगे।
उम्मीद : टीम को यह दुआ भी करनी होगी कि आरसीबी अपने बाकी तीनों मैच हार जाए। साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के भी अंक केकेआर से कम हों।
चुनौती : रॉयल चैलेंजर्स की स्थिति केकेआर से कहीं बेहतर है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक जीत की जरूरत है। उसके कई खिलाड़ी फॉर्म में हैं।