पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mahamuhurt, 27 Years, Special Discount Jewelry Shopping

27 वर्ष बाद आया महामुहूर्त, गहनों की खरीदारी पर विशेष छूट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. सुख, संपत्ति और सर्व कल्याण की कामना के लिए मनाया जाने वाला पर्व अक्षय तृतीया इस वर्ष महामुहूर्त लेकर आ रहा है। इस दिन बुध की मिथुन राशि में चंद्रमा होने से अमृत सिद्धि योग बन रहा है। पं. पीएन चौबे के अनुसार ऐसा योग 27 साल पहले 12 मई 1986 को बना था। अक्षय तृतीया की शुभता को देखते हुए धनतेरस की तरह ही सोने-चांदी खरीदने की परंपरा है। महामुहूर्त की खरीदारी के लिए बाजार और लोग दोनों तैयार हैं। शहर के ज्वेलर्स के अनुसार अक्षय तृतीया के साथ ही लग्न का समय होने के कारण शहर के सर्राफा बाजार में बूम दिख रहा है।
अक्षय तृतीया में सबसे अधिक सोने-चांदी की खरीदारी करने की परंपरा है। इसे ध्यान में रखते हुए शहर के सर्राफा बाजार ने विशेष तैयारी की है। पिछले दिनों सोने के दाम में कमी और लगन के कारण अक्षय तृतीया पर 25 प्रतिशत अधिक बिक्री की संभावना जताई जा रही है। विभिन्न ज्वेलर्स ग्राहकों को इस अवसर पर विशेष छूट का लाभ भी दे रहे हंैं।
तनिष्क शो रूम में अक्षय तृतीया के लिए विशेष रूप से पांच हजार रेंज की ज्वेलरी उपलब्ध हैं। इसके अलावा विभिन्न ज्वेलरी की खरीद पर सोने का सिक्का मुफ्त दिया जा रहा है। पॉल ज्वेलर्स में होलमार्क सोने में प्रति दस ग्राम पर तीन हजार रुपए की छूट दी जा रही है। हीरे के आभूषणों पर 25 प्रतिशत की छूट है। स्प्रिंग सिटी मॉल स्थित गीतांजलि शोरूम में ब्रांडेड डायमंड जेवर की खरीद पर चार हजार रुपए की घड़ी मुफ्त दी जा रही है।
लॉन्च होंगे नए प्रोजेक्ट
अक्षय तृतीया पर शहर के रियल स्टेट मार्केट में नए प्रोजेक्ट लॉन्च किए जाएंगे। विभिन्न कंपनियां जोरशोर से इसकी तैयारी कर रही हैं। फ्लैट की बुकिंग पर ऑफर दिया जाएगा। इसके साथ ही कपड़ा मार्केट भी कई प्रकार के ऑफर लेकर आ रहा है।
ग्राहकों के लिए छूट
अक्षय तृतीया व लगन का समय होने से लोगों का उत्साह बढ़ा हुआ है। हम सोने के भाव में तीन हजार रुपए की विशेष छूट दे रहे हैं। हीरे के जेवरों पर भी 25 प्रतिशत की विशेष छूट है।
सुशील कुमार गुप्त, अलंकार ज्वेलर्स
खरीदारी पर लाभ
पं. पीएन चौबे के अनुसार अक्षय तृतीया 13 मई को है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि व अमृत योग पड़ रहा है। यह दोपहर 12.47 बजे तक रहेगा। इस दिन सोने-चांदी के साथ-साथ नया सामान खरीदना, वाहन खरीदना व विवाह, गृह प्रवेश, भूमिपूजन, नया व्यापार प्रारंभ करने के साथ समस्त शुभ कार्यो को प्रारंभ किया जा सकता है।
सौभाग्य का दिन
पं. रामदेव पांडेय के अनुसार वर्ष में कोई भी तिथि क्षय हो सकती है। लेकिन अक्षय तृतीया की तिथि क्षय नहीं होती। इसे सौभाग्य दिवस भी कहा जाता है। इसलिए इस दिन जिसका विवाह होता है, उसका अखंड सौभाग्य रहता है। ज्योतिष शास्त्र में अक्षय तृतीया को अबूझ एवं स्वयंसिद्ध मुहूर्त बताया गया है।