पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mahamuhurt Of Akshaya Tritiya: Extreme Excitement Of Shopping At Auspicious Time

अक्षय तृतीया का महामुहूर्त: शुभ मुहूर्त में खरीदारी का उत्साह चरम पर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. अक्षय तृतीया में अब सिर्फ एक दिन बचा है। लोगों में खरीदारी का उत्साह चरम पर है। अक्षय तृतीया के दिन अधिक भीड़-भाड़ को भांप कर लोगों ने मनपसंद शॉपिंग के लिए प्री-बुकिंग का रास्ता अपनाया है। खासकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बुकिंग कराने में लोग खूब दिलचस्पी ले रहे हैं।
इधर, सर्राफा बाजार में भी कई छूट दी जा रही है। गायत्री ज्वेलर्स में मेकिंग चार्ज में 50% की छूट है। डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर सोने की गिन्नी मुफ्त दी जा रही है। ऐसा ही ऑफर आनंद ज्वेलर्स में भी है। पॉल ज्वेलर्स में हॉलमार्क सोने के भाव में प्रति दस ग्राम पर तीन हजार रुपए की छूट दी जा रही है। हीरे के जेवर पर 25 प्रतिशत छूट है। कुंदन ज्वेलर्स में मेकिंग चार्ज घटा दिया गया है।
डॉ. एनके बेरा ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन किया गया हर काम शुभ होता है। इसलिए अक्षय तृतीया का दिन सोना, चांदी, बर्तन खरीदने, गृहनिर्माण, विद्यारंभ, अन्न प्राशन आदि के लिए श्रेष्ठ होता है।
घर बुक कराएं
अक्षय तृतीया पर वन वृंदावन कंस्ट्रक्शन बीआईटी रोड में प्रोजेक्ट लांच कर रहा है। यहां 351 रु स्क्वायर फीट के रेट से प्लॉट बुक करा सकते हैं। अन्य कन्स्ट्रक्शन कंपनियां भी फ्लैट की बुकिंग पर ऑफर दे रही हैं।
खुले रहेंगे डाकघर
अक्षय तृतीया के मौके पर रविवार को भी डाकघर खुले रहेंगे।राज्य के सभी प्रधान डाकघरों के अलावा रांची जीपीओ में दिन के 12 बजे से रात आठ बजे तक ग्राहक सोने के सिक्के खरीद सकेंगे। यह जानकारी सहायक निदेशक एसके सिन्हा ने दी।